दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को तीसरी बार करायी तीर्थयात्रा, तीन बसों को मथुरा, वृंदावन एवं गोवर्धन के लिए किया रवाना

(दिलशाद खान)

(न्यूज़ नई दिल्ली, 1 मई): दिल्ली भाजपा द्वारा आज राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने के लिए तीसरी तीर्थंयात्रा को दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डॉक्टर अलका गुर्जर और नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने झंडा दिखाकर रवाना किया। मयूर विहार जिले के सरिता विहार वार्ड से तीन बसों को मथुरा, वृंदावन एवं गोवर्धन के लिए झंडा दिखाकर रवाना किया गया । इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विष्णु मित्तल, निगम पार्षद श्री मनीष चौधरी एवं श्रीमती नीतू चौधरी सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉक्टर अलका गुर्जर ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कहती है उसे पूरा करती है। हमने दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को तीर्थ स्थल के दर्शन कराने का वायदा किया था उसके अंतर्गत आज तीसरी बार यात्रा के लिए बसें भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम केजरीवाल सरकार की तरह नहीं है कि चुनाव देखते ही रंग बदलना शुरु कर दे और ज़ब चुनाव आये तो विशेष रेलगाड़ी चलाये और चुनाव खत्म होते ही भूल जाये। भाजपा हमेशा ही सेवा ही संगठन की भाव से काम करती है और आगे भी करती रहेगी।

नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि यह भाजपा द्वारा शुरु किया गया एक ऐसा अभियान है जो पार्टी के स्थापना दिवस पर शुरू किया गया था और यह अभियान निरंतर चलने वाला है। आने वाले समय में हम काशी और अयोध्या के लिए बसों को भी रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार सिर्फ कागजो में काम करती है जबकि हकीकत में सब कुछ शून्य होता है लेकिन भाजपा चाहे विपक्ष में रहे या सत्ता में उसका पहला ध्येय जनता की सेवा करना है और वह हर हाल में करती रहेगी।

श्री विष्णु मित्तल ने बताया कि भाजपा के इस अभियान से आम जनता के बीच काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों के अंदर एक नई आशा जगी है और ख़ासकर महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक इस अभियान को लेकर काफ़ी खुश हैं। उन्होंने बताया कि यह तीसरी तीर्थंयात्रा भेजी गयी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से और प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा के प्रयास से दिल्ली भाजपा वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराने का अभियान आगे भी निरंतर चलेगा। यात्रा पूरी तरह से निःशुल्क रहेगी। तीर्थ यात्रियों के खाने पीने, रहने का सारा इंतजाम आओ साथ चलें संस्था के माध्यम से सुनिश्चित करायेंगे और साथ ही अब हर सप्ताह दिल्ली से दो बसें तीर्थ स्थलों के लिए रवाना की जायेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!