रुड़की में पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा के भाजपा में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में दिखा बेहद उत्साह

(दिलशाद खान)

(न्युज रूड़की/हरिद्वार) रुड़की में पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा के भाजपा में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है। उन्हे उम्मीद है की हरिद्वार जिले में 2024के लोकसभा चुनाव में पार्टी को पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा के लंबे राजनैतिक अनुभव का लाभ मिलेगा।

गौरतलब है की पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा आज देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के बड़े नेताओं के समक्ष भाजपा में शामिल हो गए।इस दौरान जहां भाजपा सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद रहे वहीं रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति  मोजूद रहे । इस दौरान कांग्रेस से वापस लौटे ऋषिपाल बालियान ,रजनीश शर्मा,ममतेश शर्मा समेत सैंकड़ों से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की मनोहर लाल शर्मा राजनीति का बेहद पुराना अनुभव रखते हैं जिसका लाभ आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा।उन्होंने कहा की भाजपा लगातार मजबूत हो रही है और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है भाजपा के सामने कोई दूसरी विपक्षी पार्टी नहीं बची है 2024के लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी और नरेंद्र मोदी देश के पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की मनोहर लाल शर्मा के भाजपा में आने से संगठन को गति मिलेगी और हरिद्वार जिले में पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी।इस मौके पर मनोहर लाल शर्मा का फूल मालाओं से भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!