संविधान दिवस के मौके पर आम इंसान विकास पार्टी ने लंढौरा में संविधान दिवस मनाया

(KNEWS18 )

(न्यूज़ रुड़कीं) संविधान दिवस के मौके पर आम इंसान विकास पार्टी ने लंढौरा में संविधान दिवस मनाया।इस मौके पर आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता भीम राव अम्बेडकर को यह देश कभी भी भुला नहीं पाएगा। डॉ भीम राव अंबेडकर के लिखे संविधान पर ही आज हिंदुस्तान की पूरी व्यवस्था टिकी हुई है
इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों को ही आड़े हाथों लेते हुए कहा की आज दोनो पार्टियां इस देश की जनता को गुमराह कर संविधान को खत्म कर देना चाहती हैं।उन्होंने कहा की दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिन्हे जनता कभी भुला नहीं पाएगी ।उन्होंने कहा की उत्तराखंड की जनता को दोनो ही पार्टियों ने ठगा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आम इंसान विकास पार्टी पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लडेगी।


आकिल अमहद ने कहा कि अगर उन्हें यहाँ की जनता ने अपना समर्थन दिया तो हरिद्वार लोकसभा की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की आम इंसान विकास पार्टी मुस्लिम और दलितों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से लड़ेगी। आकिल अहमद ने कहा की उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाए जाने की मांग की थी जिसके चलते कांग्रेस ने उन्हे पार्टी से ही बाहर कर दिया कांग्रेस भी भाजपा की नीति पर चल पड़ी है उसे अपने हिंदू वोटों की चिंता है जो मुसलमान आजादी से आज तक कांग्रेस को वोट करता रहा कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक समझा लेकिन उनके लिए कभी कुछ नहीं किया। भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए जनता आम इंसान विकास पार्टी से जुड़े ताकि इस प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हो सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!