भगवानपुर – बसपा नेता सुबोध राकेश भाजपा नेताओं पर जमकर बरसे खोला बड़ा मोर्चा,देवेंद्र अग्रवाल पर ज़मीन कब्ज़ाने के लगाये गंभीर आरोप*

(दिलशाद खान)
(न्यूज़ भगवानपुर)भगवानपुर से वरिष्ठ बसपा नेता और नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि सुबोध राकेश भगवानपुर के भाजपा नेताओं पर जमकर बरसे।सुबोध राकेश ने आज नगर पंचायत कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भाजपा नेता देवेंद्र अग्रवाल,मास्टर सत्यपाल,राजकुमार कसाना और अमन त्यागी जैसे लोग भाजपा को डूबोने का काम कर रहे हैं जिन्हे सत्ता का सरंक्षण भी प्राप्त है।उन्होंने कहा कि देवेंद्र अग्रवाल ने अपना मकान भी मंदिर की जमीन पर बनाया हुआ है।उस पर भ्रष्टाचार, सरकारी जमीन खुर्दबुर्द करने और अवैध उगाही के भी मामले दर्ज है। सुबोध राकेश ने कहा कि भाजपा नेता देवेंद्र अग्रवाल सहारनपुर के शेखपुरा का निवासी है और वह जब भगवानपुर में आया, तो उसके पास एक फूटी कौड़ी भी नहीं थी। आज वह अरबों खरबों रुपए की संपत्ति का मालिक है। क्या भाजपा सरकार इस भ्रष्टाचारी नेता की संपत्ति की जांच कराएगी, की उक्त भ्रष्टाचारी नेता के पास इतनी संपत्ति कहा से आई।

उन्होंने आरोप लगाया की इन भाजपा नेताओ का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है तभी वह इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा की जो आरोप भाजपा नेताओं ने उन पर लगाए हैं उनकी जांच करा लें सच सामने आ जाएगा।उन्होंने कहा की उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और औचित्यहीन हैं जबकि देवेंद्र अग्रवाल को भगवानपुर क्षेत्र की जनता भली भांति जानती है की वह किस प्रवृत्ति का व्यक्ति हैं। भगवानपुर के सभी तालाबों पर उसने अवैध कब्जे कर रखे हैं गरीबों की भूमि पर कब्जे किए हैं यहां तक की एक तालाब पर मास्टर सत्यपाल ने भी अपना कब्जा जमा रखा है । इतना ही नहीं अपने आपको भाजपा नेता बताने वाले राजकुमार कसाना गुड शक्कर बेचकर गुजारा करने वालों से भी हफ्ता वसूली करता हैं। उन्होंने कहा की भाजपा नेता अमन त्यागी और उनका भाई नकली दवाएं बनाने के आरोपी हैं जिन्हें सभी लोग बखूबी जान चुके हैं ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और प्रदेश के मुख्यमंत्री को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।

जीरो टॉलरेंस की सरकार में ऐसे लोग समाज को भी धोका देने का काम कर रहे हैं । सुबोध राकेश ने कहा की देवेंद्र अग्रवाल भूमाफिया है जिसने गरीब लोगों की भूमि पर कब्जे किए है जिसके उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। आज देवेंद्र अग्रवाल अरबपति कैसे बने उनके पास पांच पैट्रोल पंप कहां से आए अरब पति कैसे बने इसकी भी जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा यह सभी लोग भाजपा को बदनाम करने और नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं जिन पर पार्टी हाईकमान को मंथन करना चाहिए। ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की यह सभी लोग किसी ना किसी घोटाले में फंसे हुए हैं जिनके साक्ष्य उनके पास मौजूद है।गौरतलब है की भाजपा नेता देवेंद्र अग्रवाल,मास्टर सत्यपाल और राजकुमार कसाना ने एक दिन पूर्व भगवानपुर में प्रेस वार्ता कर सुबोध राकेश पर नगर पंचायत में चेयरमैन की कुर्सी पर बैठने से लेकर नगर पंचायत में शौचालय तक में घोटालों के गंभीर आरोप लगाए थे जिसका जवाब आज उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान दिया। उन्होंने कहा की अगर वह जांच में दोषी पाए जाते हैं तो हमेशा के लिए राजनीति छोड़ देंगे लेकिन ऐसे नेताओं का क्या होगा जो घोटाले ही घोटाले कर रहे हैं।उन्होंने उक्त भाजपा नेताओं की सीएम से सम्पती की जांच कराने की मांग की। ऐसे लोगो को जनता सबक सिखायेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!