स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गयी श्रद्धांजलि,रैली निकाली

(दिलशाद खान)
( न्यूज़ रुड़कीं)आज क्रांतिवीर स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 84 UK BN NCC के  कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेंद्र सिंह के निर्देशानुसार शहर में रैली निकालकर सिविल लाइन स्थित शहीद हवलदार हरि सिंह थापा की प्रतिमा के आसपास सफाई अभियान चलाया गया तथा क्रांतिवीर स्वतंत्रता सेनानी आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस व शहीद हवलदार हरि सिंह थापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इससे कॉलेज  प्रबंधक मनोहर लाल शर्मा एडवोकेट पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्रांतिवीर स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस देश के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस 1920 से 1930 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के युवा कोर नेता रहे तथा 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने। पूरा देश आज उनकी जयंती पर उन्हें नमन करता है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाली पीढ़ी को सुभाष चंद्र बोस से देश प्रेम की प्रेरणा लेनी चाहिए जिनकी वजह से हम खुली हवा में सांस ले रहे है।
कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि हमें समय-समय पर वीर शहीदों को याद करते रहना चाहिए यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने यह भी कहा कि बी० एस० एम० इंटर कॉलेज हमेशा से इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है।
कार्यक्रम में 84 UK BN NCC के कार्यालय अधीक्षक ट्रेनिंग रवि कपूर का विशेष सहयोग मिला। कार्यक्रम में 130 एन० सी० सी० कैडेट्स को जलपान वितरित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के एन० सी० सी० ऑफिसर कैप्टन अजय कौशिक, थर्ड ऑफिसर कमल मिश्रा, डॉ अभय ढौंडियाल, अमित कपिल, उद्दयन राजपूत, देवराज, सीनियर अंडर ऑफिसर दीपांशु कुमार, मुकुल कुमार सिंह विवेक कुमार आदि लगभग 130 कैडेट्स उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!