झोझा समाज ने आम इंसान विकास पार्टी को दिया समर्थन पिरान कलियर के बेडपुर में आम इंसान विकास पार्टी के कार्यलय का हुआ उद्धघाटन

(KNEWS18)

(न्यूज़ हरिद्वार/कलियर) लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों के नेता अब बेहद सक्रिय हो गए हैं इसी कड़ी में आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आक़िल अहमद भी लगातार लोगों से जनसंपर्क बनाने में लगे हुए है पिरान कलियर के बेडपुर में आम इंसान विकास पार्टी के कार्यलय का उदघाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आक़िल अहमद और प्रधान हाजी रईस अहमद ने किया।

इस दौरान आकिल अहमद ने कहा कि आम इंसान विकास पार्टी भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगी।उन्होंने कहा की आज मुस्लिम समाज जागरूक हो चुका है उन्हे सभी समाजों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।आकिल अहमद ने कहा की भाजपा की गलत नीतियों के चलते आम आदमी से लेकर किसान तक बेहद परेशान है भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिनसे जनता को सावधान रहना है।उन्होंने कहा की कांग्रेस कभी भी मुस्लिम हितैषी नहीं हो सकती कांग्रेस ने केवल और केवल मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया लेकिन उनके लिए कभी कुछ नहीं किया।उन्होंने कहा की आम इंसान विकास पार्टी अब जन समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक पूर्व प्रधान हजार रईस अहमद ने कहा की झोझा समाज ने आम इंसान विकास पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया है अब मुस्लिम समाज अन्य वर्गों को साथ लेकर आकिल अहमद की नीतियों को अपनाएगा और लोकसभा चुनाव में उन्हें भारी मतों से विजई करेगा।इस मौके पर सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!