देश की आज़ादी के बाद जवाहर लाल नेहरू को सर्वसम्मति से देश का पहला प्रधानमंत्री चुना गया- मो.आयाज़ (पूर्व राज्यमंत्री)

(दिलशाद खान)
(न्यूज़ रुड़कीं) पूर्व राज्यमंत्री मो.आयाज़ ने उन्हें याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आज जन्मदिन है नेहरु को बच्चों से काफी ज्यादा लगाव था बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे इसलिए हर साल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है.
क्या है इस दिन का महत्व
मो.आयाज़ ने इस दिन का बड़ा महत्व बताया और कहा बाल दिवस के दिन स्कूल और कॉलेजों में यह दिन खास तरीके से मनाया जाता है कई जगहों पर कई एक्टिविटी का आयोजन किया जाता है वहीं डिबेट, क्विज, पेंटिंग और प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है
उन्होंने बताया भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। इनके माता जी का नाम स्वरूपरानी नेहरु और पिताजी का नाम मोतीलाल नेहरु था। पंडित मोतीलाल पेशे से बैरिस्टर थे। वहीं, पंडित नेहरू की धर्मपत्नी का नाम कमला नेहरु था। इनकी एक बेटी इंदिरा गांधी थी, जो लाल बहादुर शास्त्री जी की उत्तराधिकारी बनी और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थी।
देश की आजादी के बाद जवाहर लाल नेहरू को सर्वसम्मति से देश का प्रधानमंत्री चुना गया। उन्होंने लंबे समय तक देश की सेवा की। विश्व पटल पर भी नेहरू जी को प्रखर नेता कहा जाता था। 27 मई 1964 को चाचा नेहरू पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके जन्मदिन पर हर साल बाल दिवस मनाया जाता है।